उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

भाई ने बयां किया बहन का दर्द, तो CM ने तत्काल लोहिया संस्थान भेजकर शुरू कराया इलाज

‘जनता दर्शन’ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर रूप से बीमार महिला के इलाज के लिए तत्काल मदद उपलब्ध कराई। अयोध्या से आए श्याम सोनकर ने बताया कि उनकी बहन बबिता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराने में परेशानी हो रही है।

समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री ने बबिता को तत्काल लोहिया संस्थान भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास से एंबुलेंस के जरिए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

बहन के भर्ती होने की खबर पर भाई ने जताया आभार

बबिता के अस्पताल में भर्ती होने और इलाज शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद श्याम ने राहत की सांस ली। उन्होंने चिकित्सकों को बहन की बीमारी और पूर्व में हुए इलाज के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को फोन कर मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

धन की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

‘जनता दर्शन’ में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे अन्य लोगों को भी मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इलाज से जुड़े एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

चॉकलेट पाकर खिलखिला उठी मासूम

‘जनता दर्शन’ में मां के साथ पहुंची एक मासूम बच्ची से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बात की। पहले उन्होंने उसकी मां की समस्या सुनी और फिर बच्ची को दुलारा-पुचकारा। मुख्यमंत्री ने उसके लिए चॉकलेट मंगाई और खुद उसका रैपर खोलकर बच्ची को दिया। चॉकलेट देखकर बच्ची खिलखिला उठी। मुख्यमंत्री और बच्ची के इस आत्मीय संवाद ने वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button