हरियाणा

हरियाणा बीजेपी प्रभारी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, विपल्व देव ने कहा कांग्रेस में संस्कार नाम की कोई चीज नहीं, इटली के हैं संस्कार

सोनीपत: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लव कुमार देव सोनीपत के गणगौर पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में अभी चुनाव हुए नहीं, किसी भी पार्टी का कोई विधायक नहीं बना लेकिन उससे पहले विपक्षी दल 10-10 उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं. इस अवसर पर विप्लव कुमार देव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की बहुत तारीफ की.

विपक्ष पर निशाना: हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगातार बीजेपी जनसंपर्क अभियान कर रही है. इसी क्रम में सोनीपत के गन्नौर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को केंद्र और हरियाणा सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लव देव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. विप्लव देव कुमार ने आम जनता को संबोधित करते हुए हरियाणा के विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हरियाणा में अभी चुनाव नहीं हुए किसी भी पार्टी का कोई विधायक नहीं बना, लेकिन उससे पहले विपक्षी दल के नेता 10-10 उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं. यह तो भविष्य में जनता बताएगी कि किन्हें सत्ता में बिठाना है और किन्हें सत्ता से बाहर करना है. हरियाणा में ऐसे नेताओं पर मुझे दया आती है. मुझे ऐसा लग रहा है कि हरियाणा की जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी.

कांग्रेस में इ़टली के संस्कार: विप्लव देव कुमार ने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा मामले में कांग्रेस राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संस्कार नाम की कोई चीज नहीं है, उनके संस्कार इटली के हैं. इस पूरे मामले में विपक्ष जो सवाल कर रहा है वह बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने घर में प्रवेश करना चाहता है तो उससे पहले तारीख रखी जाती है. इसी तरह 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो चुकी है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे और श्री राम को मंदिर में लेकर जाएंगे. इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button