विदेश

इजरायल ने बेरूत में बरसाए बम, 12 लेबनानी समेत 15 सीरियाई लोगों की हुई मौत

बेरूत: इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रहा है। इजरायल की ओर से ताजा किए गए हवाई हमलों में लेबनान की राजधानी बेरूत के पूर्वी शहर बालबेक स्थित नागरिक सुरक्षा केंद्र में कम से कम 12 बचावकर्मी मारे गए हैं। बचाव अभियान में लगे अधिकारियों नेइस बारे में जानकारी दी है। लेबनान पर इस हवाई हमले के कुछ घंटों पहले सीरिया की सरकारी मीडिया ने कहा था कि इजरायल के हमले में उसके 15 लोग मारे गए हैं। इजरायल की ओर से अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।

इजरायली सेना ने नहीं दिया बयान

लेबनान के आपातकालीन कर्मचारी इजरायल के हमले में नष्ट हो चुके बचाव केंद्र के फंसे अपने साथियों की तलाश में मलबे को हटाने के काम में लगे हैं। इजरायल की ओर से किए गए इन हवाई हमलों में कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि कई लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं। इजरायली सेना ने इस हमले को लेकर तत्काल कोई बयान नहीं दिया है।

इजरायल ने दमिश्क में भी बरसाए बम

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘‘लेबनानी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर बर्बर हमले’’ की निंदा की और कहा कि ‘‘यह दो घंटे से भी कम समय में स्वास्थ्य केन्द्र पर इजरायल का दूसरा हमला है।’’ इससे पहले सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि इजरायल ने दमिश्क और आस-पास के क्षेत्रों पर कम से कम दो हवाई हमले किए जिसमें 15 लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हुए हैं। (एपी)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button