विदेश

PM मोदी ने जिल बाइडेन को गिफ्ट में दिया था कितना महंगा हीरा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और यूएस की प्रथम महिला जिल बाइडेन को गिफ्ट में जो हीरा दिया था, उसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। पीएम मोदी के इस गिफ्ट को बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं से मिले सबसे महंगे तोहफे के तौर पर वर्णित किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी की ओर से जिल बाइडेन को दिए गए हीरे के गिफ्ट की कीमत 20 हजार अमेरिकी डॉलर है।

बता दें कि पीएम मोदी की ओर से जिल बाइडेन को दिया गया यह हीरा 7.5 कैरेट का था। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये है। यह गिफ्ट साल 2023 में राष्ट्रपति के परिवार के किसी भी सदस्य को मिला सबसे महंगा उपहार है। पीएम मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान जिल बाइडेन को यह तोहफा भेंट किया था।

राष्ट्रपति के परिवार को मिले अन्य गिफ्ट

पीएम मोदी के अलावा बाइडेन और उनके परिवार को यूक्रेन के राजदूत से 14,063 अमेरिकी डॉलर का एक ‘ब्रोच’, मिस्र के राष्ट्रपति तथा प्रथम महिला से 4,510 अमेरिकी डॉलर का एक ‘ब्रेसलेट’, ब्रोच और फोटो एल्बम भी मिली। मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार, मोदी द्वारा भेंट किया गया 20 हजार अमेरिकी डॉलर का हीरा ‘व्हाइट हाउस’ के ईस्ट विंग में रखा गया है। जबकि राष्ट्रपति तथा प्रथम महिला को मिले अन्य उपहार अभिलेखागार में भेज दिए गए हैं।

बाइ़डेन को मिले ये महंगे उपहार

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन को स्वयं कई महंगे उपहार मिले। इनमें दक्षिण कोरिया के वर्तमान में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल से 7,100 अमेरिकी डॉलर का एक फोटो एल्बम, मंगोलियाई प्रधानमंत्री से 3,495 अमेरिकी डॉलर की मंगोल योद्धाओं की मूर्ति, ब्रुनेई के सुल्तान से 3,300 अमेरिकी डॉलर का चांदी का कटोरा, इज़राइल के राष्ट्रपति से 3,160 अमेरिकी डॉलर की चांदी की ट्रे और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से 2,400 अमेरिकी डॉलर का कोलाज शामिल हैं। संघीय कानून के अनुसार कार्यकारी शाखा के अधिकारियों को विदेशी नेताओं और समकक्षों से प्राप्त उन उपहारों की घोषणा करनी होती है, जिनकी अनुमानित कीमत 480 अमेरिकी डॉलर से अधिक है।  (एपी)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button