VIDEO : बलूचिस्तान के ग्वादर शहर में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, घंटों होती रही फायरिंग…कई लोगों के मारे जाने की आशंका

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला हुआ है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पाक के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादी भी मारे गए। यह हमला रविवार को ग्वादर शहर के फकीर ब्रिज पर हुआ। इसकी जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली है। अधिकारियों ने शहर को हाई अलर्ट पर रखा है और कथित तौर पर शहर में घुसने और निकलने के रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।
https://twitter.com/ghulamabbasshah/status/1690635361012297728?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1690635361012297728%7Ctwgr%5E66d0e631f7eb1d7037a2addb959557db523877cb%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amritvichar.com%2Farticle%2F395128%2Fbla-attack-on-convoy-of-chinese-engineers-in-pakistan-gwadar
‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ के मुताबिक, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादियों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। उन्हें पकड़ने के लिए पाकिस्तान आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस हमले के बीच पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक अपने घरों के अंदर ही रहने के आदेश जारी किए हैं। चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के बाद से यातायात बंद कर दिया गया है।
Video from earlier today in Gwadar. Gunfire can be heard as Pakistani security forces personnel take cover. pic.twitter.com/yGB4PBKFAi
— The Balochistan Post – English (@TBPEnglish) August 13, 2023
गौरतलब है कि पिछले साल मई में कराची विश्वविद्यालय में चीन के बनाए कन्फ्यूशियस संस्थान के कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनीबस पर एक बुर्का पहने बलूच महिला आत्मघाती हमलावर ने हमला करके तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की हत्या कर दी थी।



