उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेलीराजनीति

बरेली से कांग्रेस नेता पहुँचे लखनऊ, विधानसभा पहुँचने से पहले हुए गिरफ्तार

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

बरेली। विधानसभा का घेराव करने के लिए बरेली से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता लखनऊ पहुंचे। पुलिस को गच्चा देते हुए एक बस मंगलवार रात को ही बरेली से लखनऊ पहुंच गई जबकि दूसरी बस बुधवार सुबह 5 बजे बरेली से लखनऊ के लिए रवाना हुई। लखनऊ मुख्यालय पूरी तरह छावनी बन गया। कांग्रसी नेता विधानसभ पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार हो गए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा विधानसभा का घेराव करने के लिए बरेली से महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, अनुज राठौर एवं तमाम साथियों के साथ लखनऊ पहुंचे। जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा ऐसा व्यवहार तो जनता से अंग्रेजों ने भी नहीं किया था इसकी सजा बेटी जलाओ पार्टी को भुगतने पड़ेगी।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा की योगी की पुलिस कितनी भी कोशिश कर ले मगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने में सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा की क्या इसी दिन को देखने के लिए योगी सरकार को चुना गया था। योगी सरकार से जनता का मन ऊब गया हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष पारस शुक्ला अपने तमाम साथियों के साथ पुलिस से बचते हुए लखनऊ पहुंचे। पारस ने कहा युवा शक्ति जाग चुकी है और ईंट का जवाब पत्थर से देगी। सरकार को युवाओं के भविष्य के लिए सोचना चाहिए।

विभिन्न जन समस्याओं देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं ,बढ़ती हुई बेरोज़गारी, उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही हत्याएं, बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार आदि को लेकर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस जन विधानसभा घेराव के लिए निकल पड़े लेकिन रास्ते में पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी उसके बाद भी कांग्रेसियों का जोश कम नहीं हुआ और वे बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़े।

जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा असफाक सकलैनी ने बताया कि इस उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस से डर कर पूरे कांग्रेस मुख्यालय को छावनी बना दिया है और चारों ओर से बैरिकेट कर दिया है फिर भी हम कांग्रेसी बैरिकेड तोड़कर बाहर निकले और विधानसभा की ओर आगे बढ़े। वहाँ से गिरफ़्तार करके पुलिस ने ईको गार्डन भेज दिया। वहीं प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का और अपनी आवाज उठाने का सभी को अधिकार है लेकिन उत्तर प्रदेश की तानाशाही योगी सरकार ने हमारे आवाज को दबाना चाहा लेकिन उसके बाद भी कांग्रेसियों का जोश कम नहीं हुआ और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी एवं के बी त्रिपाठी ने बैरिकेट तोड़कर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ गिरफ़्तारी दी।

संबंधित समाचार

Back to top button