![](https://khwazaexpress.com/wp-content/uploads/2024/05/demo-photo-53.jpg)
हावड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल दलों के चरित्र में है और तृणमूल कांग्रेस ने इसे ‘‘पूर्णकालिक कारोबार’’ बना लिया है। हावड़ा के संकराइल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का काम राज्य में अशांति का माहौल बनाना है।
मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘चाहे कांग्रेस हो, वामपंथी दल हों या ‘इंडिया’ गठबंधन की कोई अन्य पार्टी, इन सभी ने भ्रष्टाचार को अपना चरित्र बना लिया है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने अपनी कमाई लॉटरी टिकट खरीदने में खर्च कर दी और उसे लॉटरी घोटाले में गंवा दिया।
उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस का एजेंडा अवैध अप्रवासियों का कल्याण है न कि पश्चिम बंगाल के लोगों का।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे भारत के लोगों को ‘बोहिरागोतो’ (बाहरी) कहते हैं, लेकिन दूसरे देशों से अवैध अप्रवासियों को बंगाल में प्रवेश दिया जाता है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘कई इलाकों में मूल निवासी अल्पसंख्यक बन गए हैं।’’