दिल्लीदिल्लीदेशराज्यहरियाणा

सीएम अरविंद केजरीवाल निकले जेल से बाहर, सुशील गुप्ता ने किया ये दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो राजनीतिक समीकरण बदलने के कयास लगाए जाने लगे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के द्वारा जीत के दावे किए जा रहे हैं, तो वहीं, आम आदमी पार्टी के आम कार्यकर्ता भी पूरे जोश खरोस से चुनावी मैदान में सक्रिय हो गए हैं।

इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता ने दावा किया है कि अरविन्द केजरीवाल के बाहर आने से उनके खाते में एक लाख़ वोटों का इजाफ़ा होगा।

अब यह दावा कितना सच होगा वो तो 4 जून को पता चलेगा, लेकिन अरविंद केजरीवाल के जेल से निकलते ही हरियाणा में जश्न मानना शुरू हो गया था।

ज़मानत की खबरें आते ही हरियाणा में जगहों जगहों पर लड्डू बांटकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही कार्यकर्ताओं का कहना था कि अब अरविंद केजरीवाल हरियाणा में जनसभा करते दिखाई देंगे।

वहीं, आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र को ख़त्म करना चाहती है। इन्होंने 3 बार जनता द्वारा चुने सीएम को गिरफ्तार किया।

उनका कसूर सिर्फ यही था कि सभी वर्गों का ख़याल रखते हुए सभी सही ज़रुरतों को पूरा कर रहे हैं। गौरतलब है कि, जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर निकले हैं तब से आप माहौल बनाने में लग गई है।

अरविंद केजरीवाल ने कल पहले हनुमान जी का दर्शन किया और फिर उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान वो जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसे।

उन्होंने मोदी और उनके सरकार पर कई आरोप भी लगाए। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो देश भर में घूम घूम कर प्रचार करेंगे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button