देश

गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्री ने भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को मजबूत करने का किया आह्वान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवसियों को शुभकामनाएं दीं और भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करने का आह्वान किया।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करें। जय हिन्द!

भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है।

भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी। लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button