देशराजनीतिराज्यहरियाणा

आज से हरियाणा प्रवास पर होंगे डॉ. सतीश पूनियां, महीनेभर तक हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार एवं प्रबंधन के लिए हरियाणा प्रदेश इकाई के साथ राजस्थान के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हरियाणा प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां आज से लगभग महीनेभर तक हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे।

सतीश पूनियां आज सबसे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय रोहतक में आयोजित बैठक में शामिल होंगे, जिसमें वह हरियाणा एवं राजस्थान के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद कर विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के लिए हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत को लेकर रणनीति पर मंथन करेंगे।

बता दें कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हरियाणा लोकसभा चुनाव में प्रचार एवं प्रबंधन के लिए हरियाणा प्रदेश इकाई के साथ राजस्थान के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हरियाणा प्रवास पर रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सतीश पूनियां ने मैराथन दौरे कर राजस्थान की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button