पंजाब

इंद्रपाल सिंह धन्ना होंगे पंजाब के नए मुख्य सूचना आयुक्त

होशियारपुर से संबंध रखने वाले वरिष्ठ वकील इंद्रपाल सिंह धन्ना पंजाब के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। श्री धन्ना वर्तमान में पंजाब के वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं।

बता दें कि इंद्रपाल सिंह धन्ना फौजदारी के मशहूर वकील हैं। इसके अलावा इंद्रपाल सिंह धन्ना के दादा सरदार हरबख्श सिंह भी संयुक्त पंजाब में बैरिस्टर और डिप्टी स्पीकर थे।

इतना ही नहीं उनके दादा गुलाब सिंह भी सेशन जज थे। इंद्रपाल सिंह के परिवार की दोनों लड़कियां भी वकील हैं और बेटा नोनीत सिंह चंडीगढ़ में कानून की पढ़ाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button