उत्तर प्रदेशबरेलीराज्य
सपा के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल

बरेली। समाजवादी पार्टी के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह और जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
इसके अलावा भाजपा कार्यालय पर मीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कन्नौजिया, भूपेंद्र शर्मा, गौरव चौधरी, अंशु शर्मा, रिटायर डिप्टी एसपी सर्वेंद्र, मुकेश पांडेय पूर्व प्रधान, विजय वीर सिंह, सुरेश पाठक और कई प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली।