दिल्ली

दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में गुरूवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही जबकि अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो वर्ष के इस मौसम के अनुसार सामान्य है। शहर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार यानी आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और और मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

AQI में नहीं हो रहा सुधार

राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

रविवार को मामूली सुधार के बाद दिल्ली में एक्यूआई में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। शहर का एक्यूआई मंगलवार को 365, सोमवार शाम चार बजे 348 था, जबकि रविवार को यह 301 दर्ज किया गया था।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button