उत्तर प्रदेशलखनऊ

बुरे फंसे स्वामी प्रसाद मौर्या, बेटी संघमित्रा को युवक ने बताया अपनी पत्नी, बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप

लखनऊ: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का परिवार विवादों में आ गया है। लखनऊ के रहने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार ने संघमित्रा मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 5 लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल किया है। लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने सभी आरोपियों को 6 जनवरी 2024 को तलब किया है। दीपक का आरोप है कि उसने संघमित्रा से शादी की थी और संघमित्रा ने बगैर उससे तलाक लिए दूसरा विवाह किया। उसने ये भी दावा किया कि संघमित्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को अविवाहित बताया जो कि झूठ है।

मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप

दीपक का आरोप है कि संघमित्रा के पिता स्वामी प्रसाद मौर्या समेत अन्य ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद अदालत ने अगली तारीख मुकरर्र की है। दीपक ने जो अर्जी दी उसमे उसका दावा है कि 2019 में उसकी शादी संघमित्रा से उसके घर पर हुई थी। उसका ये भी दावा है कि संघमित्रा का विवाह पहले विवाह के बाद तलाक लेकर होना चाहिए था। मामला फिलहाल एमपी एमएलए कोर्ट में मारपीट, धमकाने का है।

लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद की थी शादी

स्वामी प्रसाद मौर्या और परिवार की जानकारी में दीपक और संघमित्रा ने लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद 3 जनवरी, 2019 को शादी की थी लेकिन संघमित्रा मौर्या के सांसद बनने के बाद खुद संघमित्रा मौर्या और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्या, दीपक कुमार स्वर्णकार की जान के दुश्मन बन बैठे थे। उन पर कई बार हमला भी चुका है।

चुनावी शपथ पत्र में बताया था अविवाहित

दीपक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी मई, 2019 के चुनावी शपथ पत्र में संघमित्रा ने खुद को अविवाहित बताया था। बाद में पता चला कि संघमित्रा का मई 2021 में तलाक हुआ था। जब उसने वर्ष 2021 में विधि-विधान से शादी करने के लिए कहा तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने उसके ऊपर कई बार विभिन्न स्थानों पर जानलेवा हमला कराया। नवंबर 2021 को कुशीनगर में युवक के साथ मारपीट की गई थी। बता दें कि संघमित्रा मौर्या यूपी के बदायू से बीजेपी सांसद हैं और दीपक कुमार स्वर्णकार पेशे से पत्रकार हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button