अन्य
दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत : मातम। कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर- ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल – शोहरतगढ़।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्मौदनाक मौत : मातम । आज शाम थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर महथा गांव के तिराहा पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक जुगनू यादव पुत्र भूटन यादव ग्राम पतियापुर थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। इस तरह आज अचानक उनके दर्दनाक मौत से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। इस दर्दनाक घटना को देख कर राहगीरों के होश फाख्ता हो गए हैं। मौके पर सीओ एवं एस एच ओ शोहरतगढ़ पुलिस बल के साथ पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





