
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस कॉरिडोर की लंबाई 8.449 किमी होगी और इसमें 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में कुल 71.878 किमी का एक्टिव मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा।
नोएडा सेक्टर 51-ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 कॉरिडोर के स्टेशन

शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम
नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर का नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक विस्तार, शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये प्रोजेक्ट शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार का काम करेगी।
नोएडा सेक्टर 61 पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की होगी सुविधा
एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक बढ़ाने से लगभग 8.449 किमी नई मेट्रो लाइनें जुड़ेंगी। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में काफी सुधार होगा, जहां अभी बेहतर कनेक्टिविटी की कमी है। इसके साथ ही, ये ज्यादा मांग वाले कॉरिडोर के साथ डायरेक्ट कनेक्टिविटी भी मुहैया कराएगा, जिसमें नोएडा सेक्टर 61 पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा भी शामिल है।
नोएडा सेक्टर 51-ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 कॉरिडोर के फायदे
बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक नए कॉरिडोर पर जल्द शुरू होगा काम
इससे पहले कैबिनेट ने नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक नए कॉरिडोर को मंजूरी दी थी, जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा। इसके लिए देश की प्रमुख इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NMRCL) से ₹1000 करोड़ से लेकर ₹2500 करोड़ तक का ठेका मिला है।



