अयोध्याउत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ने अयोध्या धाम पहुंचकर संभाला मोर्चा

लखनऊ। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियांं युद्ध स्तर पर चल रही है। शुक्रवार को मोर्चा संभालने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अयोध्या धाम भाजपा कार्यालय पहुँचकर सभा की तैयारियों की संगठन के नेताओं के साथ बैठक कर जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं से आज यानि कि शनिवार के कार्यक्रम में गंभीरता से जुटने का आवाहन किया है। उन्होंने बैठक के दौरान क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश महामंत्री संजय रॉय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव जिÞला अध्यक्ष संजीव सिंह प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप साही सहित अनेक नेता मौजूद रहे। बैठक उपरांत अंगूरीबाग वार्ड में जनसंपर्क कर कल की सभा व रोड में स्थानीय निवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का घर घर जाकर आग्रह किया।

उक्त जन संपर्क में पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र मिश्र , युवा मोर्चा महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ,नीरज श्रीवास्तव रिंकु , पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिसेक मिश्र निवृतमान  महापौर ऋषिकेश उपाध्याय , विशाल मिश्र सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंपर्क कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री श्रीपाठक अयोध्या के प्रमुख संतों व महंतों से भी संपर्क कर प्रधानमंत्री की रैली के लिए मजबूती से जुटने के लिए संवाद किया। इससे पूर्व भाजपा नेता विशाल मिश्र की अगुवाई में लक्ष्मणघाट पर उपमुख्यमंत्री श्रीपाठक का सैंकड़ों कार्यकतार्ओं के साथ स्वागत किया गया।

स्वागत उपरांत श्री पाठक सिद्धपीठ हनुमतनिवास के महंत मिथिलेश नंदिनी शरण  से मिलकर कल के कार्यक्रम के लिए चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वही से पैदल ही कार्यकतार्ओं के सैलाब के साथ स्वर्गद्वार की गलियों से होते हुए सिद्धपीठ वामन मंदिर तक गये और वहाँ के महंथ वैदेही वल्लभ शरण से भी उन्होंने मुलाकात कर कार्यक्रम के लिए आग्रह किया।  उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गद्वार में बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं के साथ घर घर मिलकर कल के कार्यक्रम में आने हेतु आम जनमानस को आमंत्रित किया। संतों से संवाद के बाद श्रीपाठक ने चन्द्र होटल में आयोजित व्यापारियों की बैठक को संबोधित भी किया। इसी क्रम में उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से कल अयोध्या के वैभव के जागरण के लिए आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में जुटने का आग्रह किया।

श्री पाठक ने कहा कि कल अयोध्या एयरपोर्ट उदघाटन के साथ ही अयोध्या के द्वार समस्त विश्व के देशों के लिए खुल जाएँगे और यह द्वार खुलते ही अयोध्या का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पूरे विश्व में स्थापित हो जायेगा। उन्होंने कहा आज पूरे विश्व की नजर अयोध्या पर लगी है इस बात को समझते हुए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ अयोध्या को उसी गरिमा के अनुरूप स्थापित करने में लगी हुई है। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी पर स्वच्छता के लिए संगठन के नेताओं के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जिसमे महापौर गिरीश पति त्रिपाठी विधायक वेद प्रकाश गुप्त क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा नेता विशाल मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button