अन्य

शुक्रवार शाम शोहरत गढ़ चौक बाजार में दिन दहाड़े चोर ले उड़े जेवर : सनसनी

कुणाल जायसवाल अशरफ अंसारी - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़। चौक बाजार में दिन दहाड़े चोर ले उड़े जेवर : सनसनी । शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर । आज शाम थाना शोहरत गढ़ के स्थानीय नगर पंचायत के मुख्य बाजार चौक में दिन दहाड़े चोर जेवर लूट कर नौ दो ग्यारह हो गए। अचानक शोहरत गढ़ चौक बाजार में घटी इस लूट की घटना से खरीददारों दूकानदारो में दहशत फैल गई है। सर्राफा व्यवसाई विजय वर्मा ने बताया कि मेरे दूकान से कुछ महिलाएं जेवर खरीद कर ले गई। वह औरत छतहरी गांव की थी।‌ महिला ग्राहक ने 27500 का बृजवाली लिया था और 2000 उसके पास नगद रूपया था । रूपया और जेवर महिला ग्राहक ने पर्स में रखा था । आगे जाकर भारत माता चौक के पास उनके साथ एसी घटना घट गई है जो चिंता का विषय है । जब मुख्य बाजार में ही ग्राहक सुरक्षित नहीं है तो और कहां होंगे। ब्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यथा शीघ्र चोरों से महिला का जेवर हर हाल में बरामद कराया जाए क्योंकि शोहरतगढ़ बाजार में हुई इस लूट की घटना से ब्यापारियो पर बुरा असर पड़ेगा। ग्राहक शोहरत गढ़ बाजार में खरीदारी से डरेंगे जिससे नगर वासियों का ब्यापार ठप हो जाएगा। एस एच ओ राजकुमार पाण्डेय ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही जेवर बरामद कर चोरों को जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button