अन्य
डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी प्राची सिंह ने पूरे जनपद में सकुशल नमाज ए जुमा कराई अदा ( मुख्तार अंसारी की अचानक मौत को लेकर उत्तर प्रदेश में जारी है अलर्ट )
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल सिद्धार्थ नगर।। डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी प्राची सिंह ने पूरे जनपद में सकुशल नमाज ए जुमा कराई अदा ( मुख्तार अंसारी की अचानक मौत को लेकर उत्तर प्रदेश में जारी है अलर्ट ) सिद्धार्थ नगर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर "जुमें की नमाज़" को सकुशल सम्पन्न कराया गया। धर्मगुरुओं से वार्ता कर शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने तथा अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी खबर की प्रमाणिकता जाने बिना शेयर न करने हेतु आपील किया गया। आज जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा जुमें की नमाज" के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा थाना डुमरियागंज कषेत्र अन्तर्गत जामा मस्जिद पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न करायी गई। नमाज सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त धर्मगुरुओं से वात्ता कर शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने तथा आफवाहों से दूर रहने तथा किसी भीक्षखबर की प्रमाणिकता जाने बिना शेयर न करने हेतु अपील किया गया । इस दौरान जनपद के समस्त प्रशासनिक/पुलिस के अधि0/कर्म0 गण द्वारा जनपद के भिन्न -भिन्न थानाक्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जुमें की नमाज को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार समस्त क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले धार्मिंक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पयर्याप्ति पुलिस बल तैनात किया गया है । इसके अतिरिक्त जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा सामाजिक सद्धावना बिगाड़ने वाले आसमाजिक तत्वो की निगरानी की जा रही है।





