देशबड़ी खबर

मूसलाधार बारिश से मुंबई-पुणे बेहाल, 15 सोसाइटी में घुसा पानी, नदी में तब्दील हुईं सड़कें

IMD Weather Update: महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से मॉनसून एक्टिव है, जिसकी वजह से कई हिस्सों में लगातार रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से मुंबई, पुणे समेत राज्य के कई हिस्सों में आम जन-जीवन प्रभावित है। मुंबई में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसके चलते लोगों और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है।

मुंबई में हो रही बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में जोरदार बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है। महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मुंबई में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण अंधेरी सबवे भी बंद कर दिया गया है। वहीं, मुंबई में भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

पुणे में भारी बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। नदी किनारे की हाउसिंग सोसायटी में पानी भर गया है। सिंहगढ़ रोड इलाके की 15 सोसायटी में बारिश का पानी घुस गया है। लगभग 1000 लोग पानी में फंसे हुए हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग के लोग जुटे हैं।

कुछ जगहों पर तो हालत ऐसे हैं कि पानी कमर तक पहुंच गया है। पुणे के एकता नगर में पानी भरा है। पुणे में बाबा भिड़े पुल पानी में डूब गया है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

पुणे के चार अलग अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पुणे पिंपरी चिंचवाड़ शहर में स्कूलों को छुट्टी प्रशासन ने जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में गुरुवार को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज और रायगढ़ के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button