उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख हुई जारी, इस माह में होंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई तारीख जारी कर दी है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त माह में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए योगी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम 23,24,25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित करने का ऐलान किया है।

पेपर लीक के बाद हुई थी परीक्षा रद्द

गौरतलब है कि इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद निरस्त कर दी गई थी। उस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 6 माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। जिसके बाद अब योगी सरकार ने नई परीक्षा की तारीख जारी कर दिया है। यूपी पुलिस 60244 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23,24,25 अगस्त एवं 30,31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।

2 पालियों में होगी परीक्षा

बोर्ड ने आगे कहा कि यह परीक्षा निर्धारित दिन पर 2 पालियों में संपन्न होगी। साथ ही बताया गया कि करीबन 5 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। साथ परीक्षा में अंतराल का बोर्ड ने कारण भी बताया। बोर्ड ने कहा कि जन्माष्टमी त्योहार के कारण परीक्षा में अंतराल दिया गया है। बता दें कि इस भर्ती में करीबन 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

ACFrOgC6ICKBPXXoNqjpYCQAb8_5uLhc4SUvHibjQsZZPwVRBRSbf3u_gWPjSVBNur3QG-wFamRJl19uDE_6irKK67rdbJ5EAZSq_13XDO1EDHi6WTLEt-U3_JRim0-qUIk6ytgswFfPeEvYinsV

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button