अन्य

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति बैठक वार्ड नंबर एक अम्बेडकर नगर में किया गया आयोजित।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल । स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति बैठक वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर। आज दिनांक 31.8.2024 दिन शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की एक बैठक कराई गई जिसमें समिति के पदाधिकारी के साथ-साथ वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकगण वृद्धजन नवयुवक व सभासद श्रीमती निर्मला देवी के प्रतिनिधि श्री मोनू कुमार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी सफाई नायक श्रीनिवास ब्रह्मदेव गुप्ता अंकित गुप्ता व कर्मचारी गढ़ मौजूद रहे बैठक में लोगों को सफाई से संबंधित जानकारियां दी गई गीला कूड़ा सूखा कूड़ा कैसे-कैसे अलग करके नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी को समय पर दिया जाए घरों में शौचालय बनवाकर उसका प्रयोग किया जाए बाहर शौच ना किया जाए पॉलिथीन का प्रयोग ना किया जाए नगर को कैसे स्वच्छ रखा जाए ऐसी तमाम जानकारियां बैठक में लोगों को बताई गई लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button