अन्य

कई थाना क्षेत्रों में लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार – लुटेरे चिल्हिया थाना क्षेत्र के गांव बेलवा बड़गो के निवासी हैं।

रिपोर्टर - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्युब चैनल - सिद्धार्थनगर ।। कई थाना क्षेत्रों में लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे - गिरफ्तार लुटेरे चिल्हिया थाना क्षेत्र बेलवा बडगो के निवासी हैं । सिद्धार्थनगर कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पिछले दिनों तीन थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूट के 4 मोबाइल 3 हजार रूपए एक अवैध तमंचा 2 जिंदा कारतूस और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। तीनों शातिर लुटेरे हर्ष प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह, विशाल सिंह और अर्पित सिंह सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र बेलवा के निवासी हैं । 29 अगस्त की रात में सिद्धार्थनगर जिले के तीन थाना क्षेत्र में 4 लूट की घटनाओं को इन शातिर लुटेरों ने अंजाम दिया था । पुलिस ने समुचित धाराओं में मुकदमा लिख कर इन्हें जेल भेज दिया है। ए जानकारी प्रेस कान्फ्रेंस में क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकांत सिंह ने दी है। ए लुटेरे पुलिस के लिए चैलेंज बने हुए थे । इस सफलता पर एसपी प्राची सिह ने पुलिस टीम की सराहना की है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button