देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र चुनाव: बीड सीट के निर्दलीय उम्मीदवार को आया हार्ट अटैक, पोलिंग बूथ पर ही हो गई मौत

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। इस बीच पुलिस ने बताया कि बीड से एक निर्दलीय उम्मीदवार को बुधवार को उस समय दिल का दौरा पड़ा, जब वह एक मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उनका नाम बालासाहब शिंदे था। महाराष्ट्र में नई सरकार चुनने के लिए आज 288 सीटों पर मतदान हुआ। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

तो क्या स्थगित हो सकता है मतदान

बीड के छत्रपति शाहू विद्यालय मतदान केंद्र पर बालासाहेब शिंदे जमीन पर गिर पड़े। उन्हें पहले बीड के काकू नाना अस्पताल और फिर छत्रपति शंभाजी नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अनुसार, यदि चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार की मृत्यु हो जाती है, तो धारा 52 के तहत संबंधित सीट पर मतदान स्थगित किया जा सकता है।

बीड सीट अजित पवार गुट के पास गई है

बीड विधानसभा सीट कभी शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का गढ़ थी। विभाजन के बाद, अजित पवार राकांपा के एक गुट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में है। बता दें कि महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति (भाजपा के नेतृत्व में, एकनाथ शिंदे की सेना और अजीत पवार की राकांपा के नेतृत्व में) और महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की सेना और शरद पवार की राकांपा के नेतृत्व में) गठबंधन के बीच है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button