
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार, 20 नवंबर, 2024 को मतदान शुरू हो गया। लोग बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए बाहर आ रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने भी बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया और बुधवार को वोट डालने पहुंचे। अक्षय कुमार, राजकुमार राव और विक्रांत मैसी जैसे कई अभिनेताओं ने सुबह मतदान किया।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने पहुंचे। अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद सुपरस्टार को मतदान केंद्र से बाहर निकलते देखा गया। अभिनेता ने इस दौरान ग्रे टी-शर्ट और डेनिम पहनी थी, जिसमें वह डैशिंग लग रहे थे।

सलमान खान के भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान भी वोट डालने पहुंचे। अरबाज खान को भी माउंट मेरी पोलिंग बूथ के बाहर पैपराजी ने कैद किया।

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान करने के बाद दोनों ने साथ में फोटोज भी क्लिक कराईं।

मुकेश अंबानी के साथ अनंत के अलावा बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी वोट डालने पहुंची थीं। इस दौरान आकाश जहां प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे, वहीं श्लोका ने व्हाइट सूट पहना था।

सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर खान के साथ वोट डालने पहुंचे। इस दौरान कपल व्हाइट आउटफिट पहना था। करीना की बहन और अभिनेत्री करिश्मा भी पोलिंग बूथ पहुंची थीं।

शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। किंग खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे आर्यन के साथ के साथ स्पॉट हुए।



