अन्य
बिजनेस लोड स्टार के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अतुल कुर्लेकर ने कहा – मा० मोदी सरकार के प्रभावशाली कदम से देश में है खुशहाली ।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - लखनऊ। बिजनेस लोड स्टार के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अतुल कुर्लेकर ने कहा - मा० मोदी सरकार द्वारा उठाए जा रहे प्रभावशाली कदम से देश में है खुशहाली । मौजूदा बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिजनेज लोड स्टार के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अतुल कुर्लेकर जी ने कहा है कि यह वाकई एक शानदार बजट है और इसके दीर्घकालिक प्रभाव बहुत व्यापक हैं। इस बजट से मध्यम वर्ग के परिवारों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और हम आर्थिक रूप से बहुत मजबूत देश की ओर बढ़ रहे हैं। श्री कुर्लेकर ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हम मा० मोदी सरकार द्वारा उठाए गए प्रभावशाली कदमों को सलाम करते हैं । श्री कुर्लेकर जी ने आगे कहा कि इस बजट में 12 लाख आय वालों को इनकम टैक्स में छूट देकर अति सराहनीय कार्य किया है , जिसकी पूरे भारत में सराहना हो रही है ।





