आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

कोचिंग से आ रही 10वीं की छात्रा को डंपर ने मारी टक्कर , गंभीर रूप से घायल

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

आंवला। जनपद बरेली के आंवला रामनगर मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के समीप मंगलवार को सुबह 8:30 बजे कोचिंग पढ़कर वापस आ रही 15 बर्षीय छात्रा को डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

आंवला के मिर्जापुर निवासी मनोज कुमार की 15 वर्षीय पुत्री मनु मंगलवार की सुबह 8:30 बजे साइकिल से कोचिंग पढ़कर वापस आ रही थी। वह कक्षा 10 की छात्रा है तभी रामनगर की ओर से आ रहे डंपर ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए रोडवेज बस स्टैंड के समीप छात्रा की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को  एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

संबंधित समाचार

Back to top button