उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ
Police Flag Day : पुलिस झंडा दिवस पर सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों के साहस और बलिदान को किया याद, DGP राजीव कृष्ण ने लगाया पुलिस फ्लैग

उत्तर प्रदेश में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस बल के कर्तव्यपरायणता, अदम्य साहस, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प को याद किया। वहीं, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने पुलिस कलर (झंडा) लगाया।
इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ध्वज और पुलिस कलर प्रदान किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस देश का पहला पुलिस बल था, जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस झंडा दिवस हमें अपने कर्तव्यों, लक्ष्यों और उन उद्देश्यों की याद दिलाता है, जिन्हें हासिल करने के लिए पुलिस बल लगातार प्रयासरत रहता है।



