अन्य
घर में लगी आग – रवि अग्रवाल ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ । रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।
अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, जीवकोपार्जन हेतु की आर्थिक मदद । शोहरतगढ़ । नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नं0 04 दशरथ नगर (स्टेशन रोड) निवासी अजय कुमार (छोटू मिस्त्री) के दुकान में बुधवार सुबह आग लग जाने पीड़ित सहित परिवार बेसहारा हो गया। आपको बता दें कि स्टेशन रोड वार्ड नं0-04 दशरथ नगर निवासी अजय कुमार जो पंचर बनाने का काम करते था, जिसके मकान में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के बेघर व बेसहारा हो गयें। पीड़ित इतना गरीब था कि अपने परिवार को भरण-पोषण कैसे करें। वहीं आग लग जाने की सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने वहां पहुंच कर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर जीवको पार्जन हेतु आर्थिक मदद किया एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।





