अन्य
ए एसपी श्री सिद्धार्थ ने बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर का किया निरीक्षण । रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ सिद्धार्थनगर । अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम महादेवा नानकार में बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । आज श्री सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम महादेवा नानकार में बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करने हेतु निर्देशित किया गया एवं मन्दिर के पुजारियो एवं व्यवस्थापको से प्रबन्धन एवं तैयारियों के सम्बन्ध में वार्ता की गई तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।





