आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

वसूली को गई टीम पर जानलेवा हमला,एक पर नाम दर्ज सहित सात पर एफआईआर दर्ज

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

आंवला। तहसील आंवला के ग्राम मजनूपुर में विद्युत वसूली अभियान के दौरान टीम पर कुछ अभियुक्तो द्वारा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया गया। राजस्व संग्रह अमीन के पद पर तैनात आरिफ अली ने बताया कि दिनांक 19.02.2025 को अपर जिला अधिकारी के दिशा निर्देश अनुसार अवर अभिन्यता, अधिशासी अभिन्यता तथा विद्युत व राजस्व टीम द्वारा चलाये जा रहे विद्युत वसूली अभियान में ग्राम मजनूपुर मे वसूली करते समय हबीब हुसैन पुत्र अब्दुल वहीद के घर विद्युत बकाया आरसी प्रपत्र में बकाया धनराशि 28525 रूपये पर तगादा किया गया जबकि बकायेदार का पुत्र आसिफ पुत्र हबीब हुसैन से पिता के बारे में जानकारी लेने पर उक्त आसिफ विद्युत टीम के साथ अभद्रता करने तथा संग्रह सेवक तिलकराम से जाति सूचक शब्दो ‘का प्रयोग करते हुये गाली गलौज करने लगा। उक्त आसिफ ने अपने ही गांव के 6 से 7 अज्ञात व्यक्तिओ के साथ मिलकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए विद्युत टीम सहित सभी लोगो पर धारदार हथियार से जान लेवा हमला कर दिया। उक्त आसिफ की गांव में मीट बेचने की दुकान भी है।।

संबंधित समाचार

Back to top button