अन्य
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसडीएम सीओ ने किया शिव मंदिरों का निरीक्षण – साथ में रवि अग्रवाल रहे मौजूद । रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसडीएम व सीओ ने किया शिव मंदिरों का निरीक्षण । ख्वाजा एक्सप्रेस शोहरत गढ़ महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सोमवार को थाना शोहरत गढ़ क्षेत्र में स्थित बाबा शिव मन्दिर परिसर का निरीक्षण/भ्रमण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बन्दोबस्त करने हेतु निर्देशित किया गया एवं मन्दिर के पुजारियों एवं व्यवस्थापकों से प्रबन्धन एवं तैयारियों के सम्बन्ध में वार्ता की गयीं। वहीं सम्बन्धित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दियें। इस मौके पर एसडीएम राहुल सिंह सीओ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एसओ विन्ध्येश्वरी मणि त्रिपाठी व प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।





