शराब के नशे में हुड़दंगई करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम दिशा श्रीवास्तव

- जुम्मे की नमाज को देख एक बजे तक होली समाप्त करने का निर्देश सभी ने जताई सहमति
दिलीप भारती
लार, देवरिया। होली व रमजान को लेकर बुधवार को सलेमपुर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और सीओ दीपक शुक्ला के नेतृत्व में लार थाने पर शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि व लार ब्लॉक के प्रधान सहित सभी धर्मों के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। बैठक में लोगों से शांति और शौहार्द के बीच त्यौहार मनाने की अपील की गई।
लार थाना के प्रांगण में आयोजित शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि रंगों का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है यह दो लोगों को जोड़ने वाला भी त्यौहार है।आप लोग शांति पूर्वक त्योहार मनाए और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
सीओ दीपक शुक्ला ने कहा कि होली खेलने के दौरान कपड़ा फाड़ने से परहेज करें नहीं तो पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।होली के दिन जुम्मे की नमाज है इस लिए आप सभी लोग होली का त्यौहार एक बजे तक समाप्त कर दे।इस बात पर सभी ने अपनी सहमति जताई।
प्रभारी निरीक्षक लार उमेश कुमार बाजपेयी ने कहा की होली के दिन बाइक पर अगर दो लोग से अधिक बैठे तो पकड़े जाने पर उनका बाइक सीज कर दिया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव, चेयरमैन मूसा रजा लारी,एसडीओ मनीष यादव, रामप्रकाश यादव, प्रमोद सिंह,चंदन यादव,लार कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक सिंह, मेहरौना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक गोविंद सिंह,संतोष यादव,आजम लारी, सभासद रेयाज लारी, प्रमोद विश्वकर्मा,अर्जुन पाल प्रमोद कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।



