उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

Muharram: 10वीं मोहर्रम का जुलूस आज, लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, यहां जानें से बचे

लखनऊ। 10वीं मोहर्रम का जुलूस रविवार सुबह 7 बजे से निकलेगा। जुलूस नाजिम साहब इमामबाडा (विक्टोरिया स्ट्रीट)से शुरू होकर मेफेयर तिराहा (अकबरी गेट), बिल्लौचपुरा, बुलाकी अड्डा, बाजारखाला होते हुए तालकटोरा कर्बला में समाप्त होगा। डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि इसे देखते हुए राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान इमरजेंसी में ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क करने पर विशेष इंतजाम किये जाएंगे।

यहां रहेगी रोक
  1. हैदरगंज तिराहे से नींबू पार्क की तरफ।
  2. नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की तरफ।
  3. रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की तरफ।
  4. भूसामंडी तिराहे से एवररेडी तिराहे की तरफ।
  5. हैदरगंज तिराहे से मिल एरिया तिराहे की तरफ।
  6. हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की तरफ।
  7. कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से नक्खास की तरफ।
  8. बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की तरफ।
  9. टूड़ियागंज तिराहा से नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर।
  10. एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की तरफ।
  11. रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से एवरेडी या विक्रम काटन मिल की तरफ।
  12. आलमबाग से लंगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की तरफ।
महानगर कर्बला और तेलीबाग बाजार में भी डायवर्जन

यहां रहेगी रोक

  1. लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  2. निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से बादशाहनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  3. अयोध्या रोड, कमता, जीटीआइ से बादशाहनगर की तरफ आने पर रोक।
  4. सेन्ट्रल बैंक तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें निशातगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  5. तेलीबाग पुल से रोडवेज/सिटी बसें व तेलीबाग बाजार होकर नहीं जा सकेंगे।
  6. कुकरैल बंधा पुल के नीचे तिराहे से बादशाहनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  7. पोस्ट आफिस महानगर (कार्मल) चौराहे से बादशाहनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  8. सुभानीखेड़ा चौराहा से तेलीबाग बाजार की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
  9. गोलमार्केट, पोस्ट आफिस महानगर चौराहे से बादशाहनगर की तरफ सिटी बस या कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे
  10. हजरतगंज की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोलमार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे ।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button