उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

छांगुर बाबा को विदेश से मिले 200 करोड़ रुपये, इस पड़ोसी देश के जरिए हुआ पैसों का लेन-देन

जबरन धर्मांतरण कराने के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है। छांगुर बाबा के आलीशान घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है। अब पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये जानकारी मिली है कि जांच एजेंसी को यूपी में अवैध धर्मांतरण के लिए जमालुद्दीन को 200 करोड़ से ज्यादा की विदेशी फंडिंग का शक है। जांच में 200 करोड़ रुपये की फॉरेन फंडिंग हिसाब-किताब का मिला है।

किस देश के जरिए आए पैसे?

जांच में ये बात सामने आई है कि काफी पैसों का लेनदेन नेपाल के जरिये भी हुआ है। फंडिंग के लिए काठमांडू सहित नेपाल के सीमावर्ती जिले नवलपरासी, रूपनदेही और बांके में 100 बैंक खाते खुलवाए गए थे। इन अकाउंट में धर्म परिवर्तन करने के लिए पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब और तुर्की से पैसे भेजे गए। एजेंट ने चार से पांच प्रतिशत कमीशन पर नेपाल के बैंक खातों से पैसे निकालकर सीधे जमालुद्दीन तक पहुंचा दिए। इसके लिए कैश डिपॉजिट मशीन CDM का भी इस्तेमाल किया गया।

सामने आई बैंक अकाउंट्स की डिटेल

जमालुद्दीन बने नवीन रोहरा के कुल 6 बैंक अकाउंट हैं। इनमें विदेश और अन्य जगहों से 34.22 करोड़ रुपये जमा हुए, जिन्हें एटीएस संदिग्ध मान रही है। नीतू से नसरीन बनी छांगुर की सबसे भरोसेमंद एजेंट के कुल 8 बैंक खाते हैं। इसमें 24 फरवरी से 28 जून 2021 तक कुल 13.90 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। एटीएस इसे भी संदिग्ध मान रही है। जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के स्थानीय स्तर पर अब तक 6 बैंक खाते मिले हैं। एसबीआई के खाते में 6 लाख रुपये विदेश से जमा हुए हैं। इसके अतिरिक्त उसके सऊदी अरब के शारजाह, यूएई, दुबई के मशरेक शहर में खोले गए बैंक खातों का रिकॉर्ड जांच एजेंसियों को अभी तक मिला नहीं है। लिहाजा एटीएस, पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान इसकी डिटेल निकलवाने की कोशिश करेगी।

नीतू नवीन रोहरा के 8 बैंक एकाउंट्स:

1. BOI:- 018710110003507

2. PAYTM Bank:- 9702957349(Prime Wallet)
3. BOB:-5733 0100011248
4. BOB:- 57330100011247
5. BOB:- 5733 0200000437- इस खाते विदेश से 5 करोड़ रुपये आये, जो कि संदिग्ध है। इस बैंक अकाउंट में 24/2/2021 से 28/6/2021 तक कुल 13 करोड़ 90 लाख 10,000 का ट्रांजैक्शन हुआ है।
6. ICICI Bank:- 632501547224
7. HDFC Bank- 592019 82010786
8. SBI:- 41191280651

नवीन घनश्याम रोहरा के 6 बैंक एकाउंट्स:

1. PAYTM Bank:-9721644723
2. BOB:-4070 100 23881- 16 करोड़ 22 लाख रुपए जमा हुए हैं जो की संदिग्ध हैं।
3. BOB:-40701 000 23882 इस अकाउंट में 18 करोड़ 66 लाख 2166 UAEX के जरिए 2 लाख रुपए विदेश से प्राप्त हुए हैं जो संदिग्ध हैं। इसके अलावा इसी अकाउंट से 3,32 784 रुपए भी NRE/NRO विदेशी खाते में भेजे गए हैं।
4. ICICI Bank:-623501549764
5. HDFC- 50200062588062- इस अकाउंट में 25/10/20221 से 06/06/2024 के बीच 76259467 रुपये जमा और 76259461 निकाला गया है। इसके अलावा 27 हजार और 25 हजार विदेशी खातों में भेजे गए हैं।
6. HDFC:- 59107192 010786- इस खाते में साल 2021 से 2024 के बीच 122809454 जमा हुए और इतना ही निकाला गया। साथ ही 2 लाख IMPS के मध्यम से और 3 लाख NEFT के जरिए विदेशी खाते में भेजे गए और 201636 रुपये भी विदेश से प्राप्त हुए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button