उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण की ऐतिहासिक पहल, लखनऊ में हुई शक्ति वन की स्थापना

लखनऊ: अवध वन प्रभाग की मोहनलालगंज रेंज अंतर्गत पुरसैनी वन ब्लॉक में सोमवार को शक्ति वन की स्थापना की गई। यह वन क्षेत्र विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण, उनकी सक्रिय भागीदारी, और प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समर्पित की गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सुनैना चौधरी रहीं। उन्होंने कहा कि शक्ति वन का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि महिलाओं को वन संरक्षण की मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्हें प्रेरित करना है।

यह पहल निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण और सतत विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रामकुमार,अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मण्डल डॉ. रेणु सिंह, चिड़ियाघर निदेशक अदिति शर्मा, डीएफओ बाराबंकी आकाशदीप बधावन, डीएफओ लखनऊ सितान्शु पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहनलालगंज चंदन चौधरी, सेवानिवृत्त वन संरक्षक अनिरुद्ध पाण्डेय सहित स्वयंसेवी संस्थाओं की महिला सदस्य और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुई।

पौधारोपण कार्यक्रम के तहत सिंदूर, आँवला, जामुन, नीम, कंजी आदि औषधीय और फलदार प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इन पौधों के माध्यम से भविष्य में स्थानीय महिलाओं को जैविक उत्पादों के निर्माण और विक्रय से आर्थिक रूप से सशक्त बनाए जाने की योजना है। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button