कारगिल विजय दिवस पर किशोर चंद्र कन्या इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं देशभक्ति रैली का किया गया आयोजन

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

बरेली। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर My Bharat बरेली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में किशोर चंद्र कन्या इंटर कॉलेज में एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता एवं देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुष्पा सिंह डिप्टी डायरेक्टर के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ बीनू सिंह (प्रधानाध्यापक) रही जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में युवाओं को देशसेवा, एकता और शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक गणमान्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

देश की वीरता और बलिदान का प्रतीक कारगिल विजय दिवस पर उपस्थित सभी लोगों को यह स्मरण कराया गया कि हमें शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए। मंच से यह भी संदेश दिया गया कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और देशभक्ति सिर्फ वर्दी पहनकर नहीं बल्कि हर क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करके भी दिखाई जा सकती है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम की भावना को जागृत करना और उनके अंदर राष्ट्रीय एकता, शौर्य एवं समर्पण की भावना का विकास करना था। यह आयोजन सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और युवाओं के मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना को और भी अधिक प्रबल कर गया।



