उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

06 से 13 अगस्त तक आयोजित होगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान’

  • दिव्यांग सशक्तीकरण की दिशा में योगी सरकार का एक और बड़ा कदम
  • दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पहल का उद्देश्य
  • हर जिले में सेवायोजन और स्वावलंबन की पहल
  • विगत तीन वर्षों में आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित दिव्यांगों को स्थानीय उद्योगों में किया जाएगा सेवायोजित
  • हर दिव्यांग को अवसर और सम्मान का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही योगी सरकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 06 से 13 अगस्त, 2025 तक ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना। अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कौशल प्रशिक्षित एवं अन्य पात्र दिव्यांगजनों को सेवायोजन के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी और वे स्वावलंबन की राह पर अग्रसर होंगे।

3 वर्षों में प्रशिक्षित दिव्यांगों को मिलेगा लाभ
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल के निर्देशन में कौशल विकास मिशन ने दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए पहली बार ऐसी पहल की है। इसके अंतर्गत, विगत तीन वर्षों में आईटीआई, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित दिव्यांगों की जनपदवार सूची तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि उनका स्थानीय उद्योगों में सीधा सेवायोजन सुनिश्चित हो सके।

मिशन निदेशक ने जारी किए स्पष्ट दिशा-निर्देश
यूपीएसडीएम के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारियों, जिला उद्योग उपायुक्तों एवं समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान के संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निदेर्शानुसार, वर्ष 2025-26 में सभी प्रशिक्षण लक्ष्यों में दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इससे उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

दिव्यांग विश्वविद्यालयों और स्कूलों के लिए विशेष योजना
प्रदेश के दिव्यांग विश्वविद्यालयों और राजकीय संकेतक विद्यालयों के विद्यार्थियों को कोर्सवार मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। ह्लप्रोजेक्ट प्रवीणह्व कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 से 12 तक के दिव्यांग विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में शामिल होने और रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन, अपने जनपद के दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कार्यालय से तत्काल संपर्क कर सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button