मनोरंजन

बिग बॉस 19: वीकेंड का वार में मालती चाहर के गेम की खुली पोल? घरवालों ने बोला धावा, एक्ट्रेस को बताया रेड फ्लैग

बिग बॉस 19 हाउस में जब से दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने एंट्री ली है, घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। खासतौर पर तान्या मित्तल के साथ उनकी जबरदस्त खुन्नस देखने को मिल रही है। मालती के घर में आने के बाद से ही तान्या कई बार रो चुकी हैं। दर्शकों के साथ ही होस्ट सलमान खान की भी नजरें इस बार मालती पर रहीं और ये वीकेंड का वार में देखने को मिलने वाला है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया, जिसमें सुपरस्टार मालती चाहर के गेम को लेकर बात करते दिखे।

घरवालों ने की मालती की आलोचना

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में सलमान खान, मालती से कहते हैं- ‘शो में आपकी एंट्री सीजन के बीच हुई है, ऐसे में कुछ घरवाले इनसिक्योर हो सकते हैं।’ इसके बाद वह घरवालों से पूछते हैं कि मालती ग्रीन फ्लैग हैं या रेड फ्लैग? जिसके बाद घरवाले मालती की जमकर आलोचना करते दिखे और उनके गेम पर सवाल भी उठाए।

मालती के खिलाफ फरहाना, तान्या और बसीर

सलमान खान के सवाल का जवाब देते हुए तान्या कहती हैं- ‘पूरा ही रेड फ्लैग है।’ इसके बाद बसीर भी मालती के खिलाफ नजर आए। वह मालती पर आरोप लगाते हैं कि वह हमेशा झगड़ों के मौके तलाश करती रहती हैं। फरहाना भी मालती पर कुछ ऐसे ही आरोप लगाती दिखीं। वह कहती हैं- ‘मालती सिर्फ झगड़ों के बहाने तलाश करती रहती हैं।’ इसके बाद सलमान खान, मालती से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं- ‘आपने घर में आने से पहले अपना हाथ पढ़ा था?’ इस पर मालती का चेहरा उतर गया।

मालती करती हैं ग्रुप पॉलिटिक्स

वीकेंड का वार के एक और प्रोमो में सलमान खान, मालती से घर में चल रही ग्रुप पॉलिटिक्स पर सवाल करते हैं। इस पर मालती कहती हैं- घर में दो ग्रुप बने हैं। इसके बाद सलमान खान जवाब देते हैं- घर में तीसरा भी ग्रुप बनने वाला था। इस पर फरहाना तुरंत तंज करते हुए कहती हैं- बनते-बनते रह गया। जब सुपरस्टार ग्रुप ना बनने की वजह पूछते हैं तो फरहाना कहती हैं- ‘इसने अपनी असलियत दिखा दी।’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button