मनोरंजन

क्या ‘शराबी’ में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज

अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘शराबी’ में शराब के नशे में नजर आए थे, लेकिन क्या इसके लिए उन्होंने सच में शराब पी थी? यह सवाल हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर उठा। शो के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ से उनकी इस फिल्म में शानदार अभिनय को लेकर सवाल किया।

इस पर बिग बी ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए साफ किया कि उन्होंने फिल्म में शराब पीकर अभिनय नहीं किया था, बल्कि यह सब उनकी अदाकारी का हिस्सा था। बिग बी ने फिल्म की कहानी और दिवंगत अभिनेता ओम प्रकाश के साथ अपने किरदार के रिश्ते को भी याद किया।

दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के सेट पर वीडियो कॉल के दौरान कंटेस्टेंट बिमल ने अमिताभ बच्चन से उनकी पुरानी फिल्म ‘शराबी’ का जिक्र किया। बिमल ने बताया कि वह इस फिल्म को कम से कम 50 बार देख चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अमिताभ से पूछा कि फिल्म में उनका नशे में रहने वाला अंदाज स्वाभाविक था या फिर पूरी तरह अभिनय का हिस्सा था।

इस सवाल पर अमिताभ ने हंसते हुए कहा, ‘क्योंकि आपने सवाल पूछा है, तो हम उसका जवाब देंगे, साहब। हमने शराब पीकर एक्टिंग नहीं की है। वह जो भी है, केवल नाटक है।’

अमिताभ ने कहा, ‘वह एक्टिंग नहीं थी, उसकी कहानी हमें बहुत पसंद है। खासकर उसमें जो पिता और बेटे का रिश्ता दिखाया गया है, वह हमें बहुत अच्छा लगा। ओम प्रकाश के साथ जो मित्रता और उनकी भूमिका है, वह भी हमें बहुत पसंद है।’

बता दें कि फिल्म ‘शराबी’ साल 1984 में रिलीज हुई थी। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जया प्रदा, प्राण और ओम प्रकाश अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में अमिताभ ने एक अमीर कारोबारी के बेटे विक्की कपूर का किरदार निभाया था, जो अपने पिता से भावनात्मक दूरी के कारण शराब का सहारा लेता है। फिल्म में पिता-पुत्र के रिश्ते और विक्की की जिंदगी के कई भावनात्मक पहलुओं को दिखाया गया था।

‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button