उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

भारत ने प्रामाणिक ऐतिहासिक साक्ष्यों के माध्यम से सभ्यतागत मूल्यों को कायम रखा है: CM योगी

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन करते हुए इसे भारत की लोकतांत्रिक चेतना और हजारों साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत को सुबूतों के साथ पेश करने वाला अहम दस्तावेज करार दिया। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास के सभागार में ‘हिंदुजा फाउंडेशन’ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ नामक किताब का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने फाउंडेशन द्वारा संग्रहित दुर्लभ और प्राचीन ऐतिहासिक सिक्कों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “भारत ने हमेशा सनातन संस्कृति और इतिहास से जुड़े प्रमाणों को प्रमुखता से रखा है। ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक भारत की लोकतांत्रिक चेतना, ऐतिहासिक एकता और हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो वर्षों से किए जा रहे पश्चिमी दुष्प्रचार का तथ्यात्मक उत्तर देता है।”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के बारे में अगर किसी को जानना है तो उसे भारत से सीखना होगा। आदित्यनाथ ने कहा, “पुस्तक में अयोध्या, मथुरा, कौशाम्बी, काशी और पांचाल सहित अनेक क्षेत्रों के तांबे, चांदी और मिश्रित धातुओं से बने सिक्के उस समय की ऐतिहासिक, भौगोलिक और व्यापारिक स्थिति को प्रमाणित करते हैं। भारत ने सदैव तथ्य और साक्ष्य के साथ अपनी बात रखी है, जबकि पश्चिमी देशों ने लोकतंत्र को अपना योगदान बताकर इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया।”

मुख्यमंत्री ने मौर्य शासनकाल को भारत का स्वर्ण युग बताते हुए कहा कि उस समय विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत थी जिसके बाद 15वीं सदी तक यह 24 प्रतिशत रही, लेकिन विदेशी शासकों के दोहन के कारण स्वतंत्रता के समय यह घटकर डेढ़ से दो प्रतिशत रह गई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button