Israel US Iran War Live Updates: इजरायल ने ईरान के दो वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों को मार गिराया, ईरान भी कर रहा हमले

Israel US Iran War Live Updates: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। ईरान ने दावा किया है कि उसने बीते 24 घंटे में 15 से अधिक देशों में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है। अमेरिका और इजरायल चाहते हैं कि अब यह युद्ध बंद हो, लेकिन ईरान का इंतकाम अभी बाकी है। ईरान ने साफ कह दिया है कि वह इस बारे में अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। ऐसे में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच भयंकर लड़ाई जारी है। इस बीच ईरान ने सऊदी अरब की दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी कही जाने वाली अरामको पर हमला कर दिया है। इसके साथ ही इजरायल पर खैबर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। यह ईरान की सबसे घातक मिसाइलों में से एक है।
ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने को कोई नुकसान नहीं
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एएफपी न्यूज एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा निगरानी एजेंसी (आईएईए) के हवाले यह दावा किया है।
ईरान के अंतरिम नेतृत्व परिषद ने की बैठक, राष्ट्रपति रहे शामिल
खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने पहली बड़ी बैठक की है। यह बैठक अंतरिम नेतृत्व परिषद ने की है, जिसमें ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन, ईरान के न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई और संरक्षक परिषद के एक न्यायविद सदस्य, अयातुल्ला अलीरेज़ा अराफी मौजूद रहे।
ट्रंप ने ईरान की सेना को हथियार डालने को कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में ईरान के सैन्य अधिकारियों को हथियार डालने को कहा है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इसके सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। ट्रंप ने कहा कि इसके बदलने में सुरक्षा की पूरी गारंटी हम देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नवीनतम वीडियो संबोधन में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के बेहद गंभीर लक्ष्य हैं। उन्होंने ईरानी सैन्य कर्मियों से हथियार डालने अन्यथा, उन सभी को निश्चित मौत का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। ट्रंप ने कहा, “बहुत भयावह” होगा।
चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार ने किया अहमदीनेजाद के जिंदा होने का दावा
चीन के बड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स का दावा है कि ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद इजरायल और अमेरिका के हमले में नहीं मारे गए हैं और वह जिंदा होने के साथ पूरी तरह सुरक्षित हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में रविवार को यह दावा किया गया था कि पूर्व ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की यूएस-इज़राइल हमलों में मौत हो गई है। मगर अब ग्लोबल टाइम्स ने उनके एक करीबी सहयोगी के बयान के आधार पर तुर्की की अनादोल एजेंसी के हवाले यह दावा किया है। सहयोगी ने यहां तक बताया है कि “मैं उनसे संपर्क में हूं। सब ठीक है।



