देश

मौसम लेगा करवट! देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली: देश भर में अब गर्मी का मौसम धीरे-धीरे दस्तक देने लगा है। उत्तर-भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों तक में तापमान में बढोतरी दर्ज की जा रही है। गर्मी की वजह से लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने गर्मी से राहत के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में देश के अधिकांश राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने बताया कि 14 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से दिल्ली समेत देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 15 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की गतिविधियां 17 मार्च तक जारी रह सकती हैं। सुबह या दोपहर के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि आज भी आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।

यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट

वहीं यूपी-बिहार में भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। इसके अलावा बिहार की बात करें तो यहां भी मौसम विभाग ने आंधी और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बिहार में भी 15 मार्च के बाद बारिश शुरू हो सकती है, जो 17 मार्च तक जारी रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

देश के अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 15 से 18 मार्च तक हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 15 मार्च तक बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट रहने को कहा है। वहीं गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने गर्मी से राहत के संकेत नहीं दिए हैं। यहां लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button