अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

अयोध्या : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के राजघाट पर चल रहे भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में शनिवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। यज्ञ स्थल पर 1251 कुंडीय महायज्ञ चल रहा था, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल थे। आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे।

बताया गया कि स्वामी जीयर जी महाराज के द्वारा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ कराया जा रहा था, शुक्रवार को ही महायज्ञ का समापन हुआ था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के दौरान उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह भी मौके पर मौजूद थे। आग लगने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। वर्तमान में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

मौके पर यूपी के मंत्री और विधायक 

घटना के वक्त उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और गोसाईंगंज के विधायक अभयसिंह भी यज्ञ स्थल पर मौजूद थे। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सूझबूझ से नियंत्रित करने का प्रयास किया। मंत्री दयाशंकर सिंह खुद बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हो गई। वर्तमान में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंडाल के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक किसी भी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या यज्ञ की वेदी से उठी चिंगारी को संभावित कारण माना जा रहा है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

हादसे की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “यहां पर सरयू नदी कि किनारे एक महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें हमें सूचना प्राप्त हुई कि एक पंडाल में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर भिजवाया गया और आग को नियंत्रण में लाया गया, किसी प्रकार की जनहानि, पशुहानि या अन्य हानि नहीं हुई है।

यज्ञ समाप्त हो चुका है जिस कारण ये यज्ञशाला खाली पड़ी थी। कुल मिलाकर यहां जो आग की घटना हुई थी उसे समय रहते नियंत्रित किया गया। दमकल की गाड़ियां अपना कार्य कर रही हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी यहां मौजूद हैं। प्रशासन के लोग यहां पर मौजूद भीड़ से आग्रह कर रहे हैं कि वे यहां से प्रस्थान करें।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button