देशबड़ी खबर

‘ईरान से तुरंत निकलें भारत…’ युद्धविराम के बीच तेहरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली/तेहरान: अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई चेतावनी जारी की है। दूतावास ने सख्ती से सलाह दी है कि सभी भारतीय जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से ईरान छोड़ दें।

यह दूसरी एडवाइजरी है। मंगलवार को जारी पहली एडवाइजरी के बाद बुधवार (8 अप्रैल 2026) को नई सलाह जारी की गई है।

दूतावास का सख्त निर्देश

एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिक दूतावास के साथ समन्वय करके और दूतावास द्वारा सुझाए गए तय रास्तों का इस्तेमाल करते हुए जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलें।

दूतावास ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना दूतावास से सलाह और समन्वय किए किसी भी अंतरराष्ट्रीय ज़मीनी सीमा की ओर न जाए। किसी भी हालत में स्वयं लैंड बॉर्डर की ओर बढ़ने की कोशिश न करें।

मदद के लिए जारी संपर्क नंबर

दूतावास ने आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

– +98 912 810 9115  
– +98 912 810 9102  
– +98 912 810 9109  
– +98 993 217 9359

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

जानें युद्धविराम की पूरी डिटेल

मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शाम 6:32 बजे (वाशिंगटन समय) ईरान के साथ दो सप्ताह के ceasefire की घोषणा की। ट्रंप ने इसे ‘दो-तरफा युद्धविराम’ बताया और कहा कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खोलने पर सहमत हो गया है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुका है और अब लंबे समय की शांति समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ेगी। पाकिस्तान की मध्यस्थता से यह समझौता हुआ है।

हालांकि, युद्धविराम की घोषणा के बावजूद क्षेत्र में तनाव पूरी तरह कम नहीं हुआ है। इसी कारण भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए यह सख्त एडवाइजरी जारी की है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button