अन्य

डबल इंजन की विकासोन्मुखी सरकार में ही हर तरफ़ खुशहाली – बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़। जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर बुद्धवार को भाजपा शोहरतगढ़ मण्डल अर्न्तगत ग्राम पंचायत - सेमरा, भदांव, नियांव, मदरहना उर्फ दत्तपुर में वृहद रूप जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान आम जनमानस एवं लाभार्थियों को पत्रक एवं बुकलेट बांट डबल इंजन की विकासोन्मुखी सरकार के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी साधना चौधरी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। हमारी सुशासन सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक सभी लाभार्थियों तक पहुंच रही है। इससे समस्त क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी देख मन प्रफुल्लित हो उठा। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीनानाथ पाण्डेय,भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल चौधरी,मण्डल महामंत्री अभिषेक चौधरी, शक्ति केन्द्र संयोजक नरेंद्र नाथ पाण्डेय, भोला चौधरी, रामपाल चौधरी, रामबोध सुहानी, राममगन यादव, कुलदेवी नाथ पाण्डेय, दूधनाथ पाण्डेय, राकेश विश्वकर्मा,अजय चौधरी, अमन चौधरी, विवेक गौड़, हरिशंकर चौधरी,अशोक, जैनुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button