उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

CM योगी ने मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्रनगर करने का ऐलान किया, माफियाओं को चेतावनी- “मिट्टी में मिलने की तैयारी कर लो”

लखीमपुर-खीरी: सीएम योगी ने यूपी के लखीमपुर-खीरी में जनसभा को संबोधित करते हुए 2 बड़ी बातें कहीं। उन्होंने खीरी जिले के मियांपुर का नाम बदलने की घोषणा की और कहा कि अब इसे रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया था, जबकि गांव में कोई मियां नहीं था।”

सीएम ने ने एक बार फिर माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी और कहा, “माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, फिर भी कोई माफिया बनने का प्रयास करेगा, तो मिट्टी में मिलने की तैयारी भी कर ले।”

सीएम योगी ने कहा, “अब कोई लखीमपुर-खीरी पर ऊंगली नहीं उठा सकता। कोई माफिया यहां पनप नहीं सकता है। मालूम है कि माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, फिर कोई माफिया बनने का प्रयास करेगा तो मिट्टी में मिलने की तैयारी भी करे। किसी माफिया को पनपने नहीं देंगे। गरीब का हक किसी को छीनने नहीं देंगे। नौजवानों के रोजगार, उसकी नौकरी पर किसी को डकैती नहीं डालने देंगे।”

हर दलित और वंचित को सम्मान दिलवाएंगे: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, “हर दलित और वंचित को सम्मान दिलवाएंगे। इसीलिए हमारी सरकार ने तय किया है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, सद्गुरु रविदास जी महाराज, महार्षि वाल्मीकि महाराज की मूर्तियां जहां होंगी, अगर बाऊंड्री वॉल नहीं होगी तो हम बाऊंड्री वॉल करवाकर, छत्र भी बनवाएंगे। सरकार ने इसके लिए धनराशि की व्यवस्था की है।”

सीएम योगी ने कहा, “सामाजिक न्याय के जितने भी पुरोधा हैं, आज ज्योतिबा फुले जी की जयंती है। उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार के लिए अनेक कदम उठाए। सरकार उनके गौरव को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के वंशजों को सम्मान दिलाने का काम ये डबल इंजन की सरकार कर रही है।”

सीएम योगी ने कहा, “बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर हों, सद्गुरु रविदास जी महाराज हों, महर्षि वाल्मीकि जी हों जिन्होंने रामायण के माध्यम से भगवान राम से हम सब का साक्षात्कार करवाया हो, इनके सम्मान को आगे बढ़ाने का काम हम सबका दायित्व है। अगर हम उसमें कुछ करते हैं तो ये हमारी कृतज्ञता होती है। यही काम करने के लिए मैं आप लोगों के बीच आया हूं।”

अब वन डिस्ट्रिक वन माफिया और गुंडा नहीं है: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, “यूपी का नौजवान अब पहचान के संकट से नहीं गुजर सकता है। अब वन डिस्ट्रिक वन माफिया और गुंडा नहीं बल्कि वन डिस्ट्रिक-वन मेडिकल कॉलेज है। लखीमपुर-खीरी में भी मेडिकल कॉलेज हो गया है। वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट है। यहां की थारू जनजाति के द्वारा बनाया गया प्रोडक्ट, लखीमपुर खीरी का प्रोडक्ट बना है। अभी हम एक जिला और एक व्यंजन में भी आ रहे हैं। कौन अच्छा व्यंजन बनाता है, फिर उसकी हम खूब ब्रांडिंग करेंगे। फिर उसको वैश्विक मान्यता भी दिलवाएंगे।”

सीएम योगी ने कहा, “लखीमपुर-खीरी से मैं कहूंगा कि इतनी अच्छी उर्वरा भूमि, क्षेत्रफल और खेती की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है, इस जिले में भी कुछ ऐसा करके दिखाइए कि यहां के व्यंजनों की महक पूरे देश में दिखाई दे। आपके प्रदेश में वह सब प्राप्त हो रहा है, जिसकी प्रदेश को सालों से अभिलाषा थी।”

सीएम योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसानों को उनका अधिकार देने की बात हो। ये सभी कार्य हो रहे हैं। हर किसान को MSP का लाभ दिया जा रहा है। ट्यूबवेल के निशुल्क कनेक्शन और बिजली कनेक्शन माफ किए गए हैं। ये तब होता है, जब सरकार में संवेदना होती है।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button