उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी में फिर चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, बदल गए पूर्वांचल के इन जिलों के एसपी

UP IPS Transfer 2026: यूपी के तीन आईपीएस अफसरों का तबादला हो गया है। IPS संजीव सुमन, IPS प्राची सिंह और IPS अभिजीत आर. शंकर को नई जगह नियुक्त कर दिया गया है। अभी हाल में भी 12 IPS अफसरों को तबादला किया गया था। जानें इस तबादले में किस अफसर को क्या नई जिम्मेदारी दी गई है। देखें पूरी लिस्ट।

अब से अंबेडकरनगर की नई एसपी IPS प्राची सिंह

बता दें कि देवरिया के एसपी संजीव सुमन को लखनऊ में नई तैनाती मिली है। उन्हें लखनऊ स्थित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से संबद्ध पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस प्राची सिंह को सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से अंबेडकरनगर भेजा गया है। उनको अंबेडकरनगर का नया एसपी बनाया गया है।

देवरिया के नए एसपी बने IPS अभिजीत आर. शंकर

वहीं, अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को अब देवरिया का नया एसपी बना दिया गया है। वह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, उनकी जगह अंबेडकरनगर में आईपीएस प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।

12 आईपीएस अफसरों का हाल में हुआ तबादला

गौरतलब है कि बीते 9 अप्रैल को भी 12 आईपीएस अफसरों को तबादला हुआ था। गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक (ईस्ट) मनोज कुमार रावत का ट्रांसफर संभल में किया गया था। उन्हें संभल में अपर पुलिस अधीक्षक (साउथ) के तौर तैनात मिली। वहीं, मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) आयुष विक्रम सिंह का तबादला बहराइच में हुआ था। वह बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) के रूप में नियुक्त हुए।

साथ ही, सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले का तबादला मेरठ में किया गया है। वह मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) के तौर पर भेजे गए। वहीं, मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन, बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (रूरल) बनाए गए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button