उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP Assembly Special Session : यूपी विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक विशेष सत्र 30 अप्रैल, बृहस्पतिवार को आहूत किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल (आनंदीबेन पटेल) ने 18वीं विधानसभा की उसके वर्ष 2026 के द्वितीय सत्र के लिए बृहस्पतिवार, 30 अप्रैल को 11:00 बजे से बैठक आहूत की गई है।

विधानसभा सचिवालय सूत्रों ने बताया कि यह बैठक लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाने के बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष चर्चा के लिए यह एक दिवसीय सत्र आहूत किया गया है। संसद में हाल में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाया था जिसके बाद विधानसभा का यह एक दिवसीय सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार आज मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जनाक्रोश पदयात्रा निकालकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं ने अपने आक्रोश का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि तपती धूप पर धधकता आक्रोश भारी पड़ा और अब सदन में भी इस मामले पर विपक्षी दलों की पोल खुलेगी।

इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में पत्रकारों के विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से जुड़ें सवाल के जवाब में कहा कि सपा सदन से लेकर हर जगह भाजपा का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सदन में सत्र बुलाया जाएगा तो सपा विरोध करेगी और अपना पक्ष भी रखेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button