उत्तर प्रदेशधर्म-आस्थाबड़ी खबरबरेली

ज़ायरीन दरगाह पर हाजिरी देने के बाद हुए रवाना,उर्स कमेटी ने सहयोग को लेकर दिल से किया शुक्रिया

संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस 

 

 

 बरेली। दो रोज़ा उर्से हुज़ूर ताजुशरिया में शिरक़त के लिए देश दुनिया से लाखों ज़ायरीन व दुनिया भर के उलेमा हज़रात बरेली पहुँचे थे। कुल शरीफ के बाद बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद घर वापसी के लिए रवाना हो रहे। ज़ायरीनो की वापसी का सिलसिला आज भी जारी है। उर्स प्रभारी सलमान हसन ख़ान सलमान मियां ने बताया देश-विदेश से आये ज़ायरीन नम आँखों के साथ दरगाह पर सलामी देने व सज्जादानशीन काज़ी ए हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी (असजद मियाँ)से इजाज़त लेकर रवाना हो रहे है। जमात रज़ा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन ख़ान (फरमान मियां)ने बताया कि उर्स में आये लाखो जायरीन अगले साल उर्स में फिर शिरकत करने पहुँचगे अभी भी काफी मुरीद दरगाह व जामियातुर रज़ा में कयाम किए हुए है। ये लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से रवाना होंगे उन्होंने बताया इस दौरान बड़ी तादात में अकीदतमंद सिलसिला-ए-आलिया कादरिया रज़विया से मुरीद हुए। वही उर्स की कामयाबी और अमन-ओ-सुकून के साथ संपन्न हुआ। उर्स को शांति पूर्वक संपन्न करने तथा उर्स मे खिदमत करने वाले सभी जमात रज़ा मुस्तफा की ब्रांचों,वालिंटियर,लंगर व सबील लगाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया साथ ही शासन व जिला प्रशासन के सहयोग एडीजी, कमिश्नर,जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारियों का तहेदिल से धन्यवाद किया। उर्स मे जमात रज़ा ए मुस्तफा की नगर एवं देहात की ब्रांचो का उनके अथक सहयोग के लिए भी शुक्रिया अदा किया गया। 

इस दौरान‌ धनतिया, फतेहगंज पूर्वी व फतेहगंज पश्चिमी, बानखाना, कैंट, कान्धरपुर, खैलम,आंवला , मवई काजियान, शाही, बहेड़ी, शीशगढ,अलीगंज , भगवन्तापुर, पूरनपुर, बीसलपुर, मजनूपुर, बहेड़ी, महेशपुर,अटरिया, तिलियापुर, करगना, बिचपुरी व जमात रज़ा ए मुस्तफा के सेक्टर प्रभारी व लन्गर कमेटी आदि लोगों मुख्य रूप से सहयोग रहा। 

उर्स की व्यवस्था मुख्य रूप से मोईन ख़ान,अब्दुल्ला रज़ा खान,डॉ मेंहदी हसन,हाफिज इकराम, शमीम अहमद,समरान खान, मौलाना शम्स,कौसर अली, शाईबउद्दीन रज़वी , मो.जुनैद रज़ा,रहबर रज़ा ,अली रज़ा, शाहबाज खान, रहबर रज़ा, एडवोकेट राशिद खान, सुहेल खान सालीम खान, आमिल रज़ा, नवेद आलम ,आदि लोग मौजूद रहे।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button